Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऑपरेशन लोटस पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, कहा- इतना लोभ-लालच नहीं अच्छा

हिमाचल में मिशन लोटस पर मंत्री विक्रमादित्य बोले अपना स्टैंड किया स्पष्ट,विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

शिमला ब्यूरो|
पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर द्वारा ऑपरेशन लोटस की बात करने को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि इतना लोभ लालच अच्छा नहीं है। आपदा के समय जयराम ठाकुर को राजनीतिक हवस ऐसे समय में छोड़ देनी चाहिए। विक्रमादित्य ने कहा कि आपदा के वक्त पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ऑपरेशन लोटस की बात छोड़ कर सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने पूर्व सीएम को नसीहत देते हुए कहा कि हिमाचल की जनता ने 6 महीने पहले ही बीजेपी को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है।

विक्रमादित्य ने कहा कि यह समय प्राकृतिक आपदा से प्रदेश के लिए कुछ करने का है ना कि राजनीतिक लाभ के लिए सोचने का। सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार एकजुट है और पूरे 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी। प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है। सभी विधायक मुख्यमंत्री के साथ खड़े हुए हैं और जनहित में काम कर रहे हैं। ऐसे में यहां ऑपरेशन लोटस की कोई संभावना नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News : प्रदेश में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन विकसित करने को बनेगी प्रभावी नीति

प्राकृतिक आपदा बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति में विपक्ष अपनी भूमिका नहीं निभा रहा है जो उसे निभानी चाहिए। विपक्ष को चाहिए था कि वह केंद्रीय मंत्रियों से हिमाचल के लिए कुछ घोषित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाते जिससे हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा से उभरता। मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार को कोसने के अलावा विपक्ष कुछ भी नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र से भी अभी तक केवल 300 करोड रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है जो हिमाचल को आनी ही थी इसके अलावा कोई अतिरिक्त सहायता अभी तक नहीं मिली है।

वहीं, सरकार और संगठन के बीच चल रहे खींचतान के लेकर पूछे गए सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हर राजनीतिक पार्टी में कोई न कोई मसले रहते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बैठक जल्द ही पार्टी सभी मामलों को सुलझा लेगी। इसमें कोई चिंता का की बात नहीं है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने चुनाव के दौरान पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की पैरवी की है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now