Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देवर सहित 10 प्रत्याशियों को मात देकर प्रधान बनी रीता निराला

देवर सहित 11 प्रत्याशियों को मात देकर प्रधान बनी रीता निराला https://bit.ly/3usZFbC

प्रजासत्ता|
मंडी जिले के धर्मपुर ब्लॉक में प्रधान पद के लिए चुनावों में रोचक परिणाम सामने आए हैं| धर्मपुर की सबतहसील मंडप की टौर जाजर पंचायत में रीता निराला को प्रधान चुना गया है| बता दें कि यहां से कुल 15 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया था| लेकिन 4 उम्मीदवारों ने बाद में नामांकन वापस ले लिया था|

सभी 11 प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन बाद में इकलौती महिला उम्मीदवार ने रीता निराला ने जीत हासिल कर परचम लहराया है| रीता निराला ने अपने करीबी विरोधी को 26 वोटों से मात दी|

रीता निराला जहां 270 वोट लेकर पहले स्थान पर रही| वहीं उनके देवर और दूसरे नंबर पर रहे राकेश कुमार (छोटू) को 245 वोट मिले| तीसरे नंबर पर लेख राज रहे| उन्हें 239 वोटों के साथ संतोष करना पड़ा| बता दें कि मंडप तहसील की टौर जाजर पंचायत में प्रधान पद के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे| 1300 से अधिक मतदाताओं वाली इस पंचायत में कुल 989 वोट पोल हुए|

इसे भी पढ़ें:  सुक्खू बोले-पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में 90 दिनों में पूरी हो CBI की जांच, विधानसभा में पेश की जाए रिपोर्ट

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now