Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रदेश में चरमराई क़ानून व्यवस्था.. दोहरे हत्याकांड से दहशत में लोग : राजीव सहजल

प्रदेश में चरमराई क़ानून व्यवस्था.. दोहरे हत्याकांड से दहशत में लोग : राजीव सहजल

शिमला|
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में रोंगटे खडे़ कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां दो सगे भाईयों की चाकुओं से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई है। वीरवार शाम नालागढ़ में दरगाह के नजदीक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष डॉ राजीव सहजल ने सवाल उठाए।

उन्होंने प्रदेश में सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश में चरमराई हुई कानून व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मनोहर हत्याकांड के बाद प्रदेश को दहलाने वाला एक और हत्याकांड नालागढ़ में पेश आया है। दो युवकों को तलवार से काट कर मौत के घाट उतार दिया गया है। प्रदेश की सीमाओं पर बाहर के प्रदेशों से हत्यारे आकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  जयराम सरकार ने आरडी धीमान को पद से हटाया,अमिताभ अवस्थी होंगे नये स्वास्थ्य सचिव

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। बाहर से आने वालों पर नजर रखने को लेकर पुलिस विभाग कुछ नही कर पा रहा है। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा हो गया है। कानून व्यवस्था चरमराने पर ही ऐसे हालात पैदा हो रहे हैं। सरकार को बढ़ते अपराध पर रोक लगाने के लिए शीघ्र कदम उठाने चाहिए।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now