Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला में पुजारी की बेरहमी से हत्या

Kangra Murder Una News mud, Solan News, Kangra News, Bilaspur News, Manali Murder Update, Chamba News

शिमला|
राजधानी शिमला में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला ढली थाना अंतर्गत आने वाले कांती गांव के भूतेश्वर मंदिर का है। अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुजारी की उम्र 59 साल थी। वह बीते दो वर्षों से अधिक समय से मंदिर में ही बने एक कमरे में रहते थे। पुजारी की पहचान महाराष्ट्र निवासी सुनील दास के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र निवासी सुनील दास मार्च 2021 से भूतेश्वर मंदिर में रह रहा था। बीते आठ अगस्त को वह संदिग्ध हालत में लापता हो गया। शनिवार को उसका शव मंदिर से 15 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। मृतक पुजारी के शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शिमला पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla Murder Case: "सिर पर बंदूक रखी और...", चश्मदीद ने खोला खौफनाक राज, जिस डर से सोशल मीडिया पर मांगी थी सुरक्षा, वो सच हो गया!

फोरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया। अंदेशा जताया जा रहा है कि डंडों के वार से पुजारी को हत्या की गई है। बता दें कि यह मंदिर सुनसान जगह पर है और एक किलोमीटर तक कोई भी रिहायश नहीं है, ना ही मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगा है।

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने पुष्टि करते हुए रविवार को बताया कि अज्ञात अपराधियों ने पुजारी को मौत के घाट उतारा है। शव को पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक के अनुयायियों के सुपुर्द कर दिया गया है। अनुयायियों ने शव का दाह संस्कार किया। इस मामले में ढली थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल से फोरेंसिक की टीम ने सैम्पल एकत्रित किये हैं। मामले में जांच जारी है और हत्यारों को जल्द गिरफ्त में लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: शिमला में तहबाजारी ने निगम कर्मचारी का गला पकड़ा, पुलिस ने बचाव किया
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now