Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बीस हजार एक सौ फीट पर तिरंगा लहराने वाली पहली महिला पुलिस कर्मी बनी बिंदिया कौशल

Published on: 15 August 2023
बीस हजार एक सौ फीट पर तिरंगा लहराने वाली पहली महिला पुलिस कर्मी बनी बिंदिया कौशल

शिमला ब्यूरो|
देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जोरों पर है। हर देशवासी इस अवसर पर अपने घर पर तिरंगा फहरा रहा है। वहीँ हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात बिंदिया कौशल ने युनम पीक( लाहौल) बीस हजार एक सौ फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहरा कर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। इसके साथ ही बिंदिया कौशल यह मुकाम पाने वाली पहली महिला पुलिस कर्मी भी बन गई है।

Screenshot 2023 08 15 19 31 31 17 7352322957d4404136654ef4adb64504
बिंदिया ने युनम पीक( लाहौल) की पहाड़ी पर 15 अगस्त के मौके पर तिरंगा फहराया है। बिंदिया 14 अगस्त की रात को पौने बारह बजे अपने दल के साथ युनम पीक के लिए रवाना हुई और सुबह 6.15 बजे पर पहाड़ी के टॉप पर पहुंच गई। अभी तक हिमाचल प्रदेश पुलिस की कोई भी महिला कर्मी इस पीक पर नहीं पहुंच पाई है, इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग का कोई पुरुषकर्मी भी नहीं पहुंचा है।

बिंदिया कौशल ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर या रिकॉर्ड कायम कर सभी के लिए मिसाल पेश की है। तिरंगे के साथ साथ बिंदिया ने हिमाचल प्रदेश पुलिस का झंडा भी फहरा कर भी हिमाचल पुलिस का मान बढाया है।

बिंदिया कौशल जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव रामनगर, डा कांगू तह नादौन की रहने वाली है। पिता रविंद्र कुमार और माता पुष्पा देवी को आज अपनी बेटी पर गर्व महसूस कर रहे होंगे।।

बता दें कि बिंदिया कौशल ने मंडी के कुछ साल पहले HRTC बस सड़क दुर्घटना में घायलों को रेस्क्यू करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है। आज बिंदिया ने जो कर दिखाया है उस से पूरा पुलिस विभाग गौरवान्वित महसूस कर रहा होगा। अपनी जज्बे से इस महिला कांस्टेबल ने पहली बार में ही ऐसा इतिहास रच दिया।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now