Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में भूस्खलन के लिए ‘बिहारी आर्किटेक्ट’ जिम्मेदार?, सीएम सुक्खू ने फैक वायरल वीडियो पर दी सफाई

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया CM Sukhu Health Update:

प्रजासत्ता ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तीन सौ से अधिक जाने जा चुकी है, 318 लोग घायल और 38 व्यक्ति लापता है। इसी बीच सोशल मीडिया में एक फैक वीडियो वायरल होने लगा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस आपदा के लिए बिहारियों को जिम्मेदार बता रहे हैं।

हालांकि वीडियो सामने आने के बाद खुद मुख्यमंत्री ने सफाई दी है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान उन्होंने कभी नहीं दिया। बल्कि कहा कि उन्होंने हेलीकॉप्टर की मदद से करीब 200 बिहारी मजदूरों का रेस्क्यू किया है। मुख्यमंत्री ने इस आपदा की जिम्मेदारी खुद ली। उन्होंने कहा कि ये हमारी अपनी गलती है, नक्सा और इंजीनियरिंग की खामी की वजह से ये आपदा आई है।


उन्होंने कहा कि कई जगह नाले चोक पड़े हैं। उन्होंने खुद इस स्थिति को देखा है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन समस्याओं को तत्काल ठीक किया जाए। इसके लिए जमीन पर काम भी शुरू कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: फलों से लदे सेब के पेड़ों की कटाई पर लगे रोक की मांग लेकर हिमाचल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसमें वह हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के लिए बिहारी आर्किटेक्टों को जिम्मेदार बता रहे है। लेकिन जब इस संबंध में मुख्यमंत्री से पूछा गया कि उन्होंने याद नहीं कि ऐसा कोई बयान दिया है। बल्कि उन्होंने कहा कि वह तो यहां मजदूरी करने आते हैं, इसमें उनका क्या दोष। गलती तो हमारी अपनी है। नक्से और इंजीनियरिंग में खामी की वजह से हिमाचल प्रदेश में ऐसी स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि बिहारी तो हमारे भाई हैं। उन्होंने कहा कि इस आपदा में बड़ी संख्या में बिहारी लोग भी फंसे थे। अब तक इनमें से 200 लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया है। बाकी लोगों के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  जयराम सरकार ने आरडी धीमान को पद से हटाया,अमिताभ अवस्थी होंगे नये स्वास्थ्य सचिव

क्या था पूरा मामला?
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक बयान खूब वायरल हो रहा था। दावा किया जा रहा था कि एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में सीएम ने कहा था कि निर्माण कार्यों के लिए दूसरे राज्य से लोग आते हैं। वे वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल किए बिना मंजिल पर मंजिल बनाए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रवासी आर्किटेक्ट्स आते हैं, जिन्हे मैं बिहारी आर्किटेक्ट्स कहता हूं। वे आए और फ्लोर पर फ्लोर बनाते गए। इन्हीं कारणों से हिमाचल में आपदा का कहर बरपा रहा है।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now