Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोल बांध में फसे 10 लोगों का NDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

कोल बांध में फसे 10 लोगों का NDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

मंडी|
मंडी और बिलासपुर जिले की सीमा पर बने 800 मेगावाट क्षमता के एनटीपीसी के कोल बांध के जलाशय में 10 लोगों को रात 3 बजे सुरक्षित निकाला गया। इनमें से 5 वन विभाग के कर्मचारी और पांच स्थानीय लोग थे। हालांकि अंधेरा होने की वजह से फंसे लोगों तक पहुंचने में राहत टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्थानीय लोगों के साथ मोटर बोट पर सतलुज नदी में बहकर आई एक लकड़ी का जायजा लेने गए थे और वापसी पर मोटर बोट के नीचे अचानक लकड़ी फंस गई। इसकी वजह से मोटर बोट जलाशय के बीच में अटक गई थी।

इसे भी पढ़ें:  राज्यपाल ने कुल्लू दशहरे का किया विधिवत शुभारम्भ

मोटर बोट पर सवार अधिकारियों ने इसकी सूचना एनटीपीसी प्रबंधन और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने सलापड़ से एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना कर दी थी। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य किया गया। इसके बाद रात 3 बजे सभी को सुरक्षित निकाला गया।

कर्मचारियों की पहचान बहादुर सिंह,भूपेश ठाकुर, रूप सिंह, बाबूराम और अंगद कुमार के रूप मेंहुई है। जबकि अन्य पांच स्थानीय लोगों की पहचान नैन सिंह, डागू राम, हेम राज, बुद्धि सिंह और धर्मेंद्र के तौर पर हुई है। वहीं, डैम में फंसे इन लोगों के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमे वह मदद की गुहार लगा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस विधायक राठौर ने हॉर्टीकल्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में हुए घोटाले का मामला सदन में उठाया, मांगा श्वेत पत्र ‌

उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि बताया कि बारिश और मुश्किल हालात के बीच इन सभी
लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। इस दौरान वह खुद मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने रेस्क्यू टीम की इसके लिए तारीफ की।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now