Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री के आदेश पर धर्मपुर उपमण्डल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित हुई 20 सोलर लाईट्स

मुख्यमंत्री के आदेश पर धर्मपुर उपमण्डल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित हुई 20 सोलर लाईट्स

-विधायक धर्मपुर के त्वरित संज्ञान के बाद मुख्यमंत्री ने दिए थे आदेश
धर्मपुर|
मण्डी ज़िला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की 8 पंचायतें सोलर लाईट्स से रोशन हो गई हैं। बता दें गत दिनों भारी बरसात से बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों ब्रांग, रखोह, भरौरी, धर्मपुर, कमलाह, जोढन, तनियार ग्राँम पंचायतों व बनेरडी पंचायत के मलौन में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो जाने के कारण अंधेरा छा गया था जिससे गाँव वासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उपायुक्त मण्डी अरिंदम चौधरी के माध्यम से परियोजना अधिकारी हिमऊर्जा को दिए गए आदेशों पर 24 घंटों के भीतर कार्यवाही सुनिश्वित कर 20 सोलर स्ट्रीट लाईट स्थापित कर दी गई।
बनेरडी के गाँव मलौन में भूस्खलन की चपेट में आए भू-भाग से होकर स्थानीय लोगों के सहयोग से हिमउर्जा द्वारा सोलर लाईट्स, पोल व अन्य सामान गाँव तक पहुचाता तथा निर्धारित समय में सोलर लाईट्स स्थापित किए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस सुविधा की प्राप्ति से प्रभावितों को बहुत राहत मिली है। प्रभावित ग्राम वासियों द्वारा त्वरित कार्यवाही के लिए माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधायक धर्मपुर चंद्रशेखर ठाकुर, उपायुक्त मण्डी अरिंदम चौधरी, निदेशक हिमऊर्जा नरेन्द्र चौहान, परियोजना अधिकारी – हिमऊर्जा मण्डी रमेश ठाकुर का आभार प्रकट किया।

Aaj Ki KhabrenMandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now