Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुप्रसिद्ध भजन गायक अश्विनी कुमार का पहला वीडियो गाना “कृष्ण पहाड़ों का” यूट्यूब पर रिलीज

सुप्रसिद्ध भजन गायक अश्विनी कुमार पहला वीडियो गाना "कृष्ण पहाड़ों का" यूट्यूब पर रिलीज

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध भजन गायक अश्वनी कुमार शर्मा उर्फ़ आशु भाई का पहला वीडियो गाना “कृष्ण पहाड़ों का” यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है| इस गाने को शनिवार को हिमाचल के सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक सुरेन्द्र नेगी के चैनल एसएम रिकॉर्ड शिमला पर रिलीज किया गया है|

भजन गायक अश्वनी कुमार ने इस गीत को लिखा कम्पोज तथा गाया भी है| मधुर आवाज़ की मल्लिका चारू शर्मा ने अपनी आवाज के साथ में इस गाने में उनका साथ निभाया है| इस वीडियो के मुख्य कलाकार स्वाति और विनय ने गाने में राधा-कृष्ण की भूमिका निभाई है| इस गाने के वीडियो का फिमांकन और डारेक्शन सन्नी शाण्डिल द्वारा किया गया है| इस गाने को सिरमौर जिला और लदाख की सुन्दर वादियों में फिल्माया गया है|

इसे भी पढ़ें:  कब्र से निकलवाकर शव का दोबारा कराया गया पोस्टमॉर्टम, गले में अटकी मिली गोली

अश्वनी कुमार शर्मा ने प्रजासत्ता से बात करते हुए बताया कि श्रोता इस गाने में भजन, माहिया और गंगी की झलक भी पा सकते हैं| उन्होंने वीडियो गाना रिलीज होने पर अपनी पूरी टीम को बधाई दी है| सोशल मीडिया पर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाले आशु भाई ने हिमाचल के लोगों से अपील की है कि जैसा प्यार उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों से मिला है वैसा ही प्यार उनके इस गाने को भी दें| अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि उनका यह प्रयास रहेगा की हिमाचल का पारम्परिक गीत व संगीत दुसरे राज्यों में भी अपनी पकड़ बना सके| उन्होंने कहा कि मैं जो भी गाना बनाऊ वह लोगों के दिलों को छूँ सके ऐसा प्रयास रहेगा|

इसे भी पढ़ें:  नहीं छूट रहा थाना प्रभारी परवाणू का मोह, दस सालों से पैंतालीस किलोमीटर के भीतर ही नौकरी कर रहे, स्टे के लिए पहुंचे कोर्ट
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now