Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद 09 पार्षदों को दिलाई शपथ

कांग्रेस के पार्षदों ने ली शपथ, दोनों हॉट सीटों के लिए कोरम रहा अधूरा

प्रजासत्ता|
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा ने आज यहां नगर निगम सोलन के 09 नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। हालांकि शपथ के लिए 11 बजे का समय रखा गया था। लेकिन तय समय पर पार्षद नहीं पहुंचे और प्रशासन के अधिकारी एक घंटे इंतजार के बाद वापस चले गए। करीब सवा 12 बजे कांग्रेस के सभी पार्षद सोलन में चुनाव प्रभारी राजिंद्र राणा, सोलन के विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, केवल सिंह पठानिया, जिलाध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर आदि के साथ शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचे। लेकिन उस समय तक अतिरिक्त उपयुक्त अनुराग चंद्र शर्मा वापस चले गए थे।

इसे भी पढ़ें:  Mansa Mata Mela Dharmpur : ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला के लिए कलाकारों के ऑडिशन 12 अप्रैल को

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा हैं। हालांकि थोड़ी देर बाद एडीसी वापस आए और फिर से शपथ प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस के सभी पार्षदों को बारी-बारी बारी से शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 04 से निर्वाचित पार्षद संगीता ठाकुर, वार्ड नम्बर 07 से निर्वाचित पार्षद पूजा, वार्ड नम्बर 08 से निर्वाचित पार्षद पूनम, वार्ड नम्बर 10 से निर्वाचित पार्षद ईशा पराशर, वार्ड नम्बर 11 से निर्वाचित पार्षद अभय शर्मा, वार्ड नम्बर 12 से निर्वाचित पार्षद ऊषा शर्मा, वार्ड नम्बर 14 से निर्वाचित पार्षद राजीव कुमार, वार्ड नम्बर 15 से निर्वाचित पार्षद संतोष ठाकुर तथा वार्ड नम्बर 17 से निर्वाचित पार्षद सरदार सिंह ठाकुर को शपथ दिलवाई गई। अनुराग चन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित सभी पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के शेष पार्षदों को शपथ 16 अप्रैल, 2021 को प्रातः 11.00 बजे नगर निगम सोलन के हाॅल में दिलाई जाएगी

इसे भी पढ़ें:  पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ देवभूमि क्षत्रिय संगठन :- रूमित सिंह ठाकुर

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now