Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सीएम सुक्‍खू 28 अगस्‍त को करेंगे हमीरपुर का दौरा, आपदा प्रभावित लोगों से मिलेंगे, नुकसान का भी लेंगे जायजा

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया CM Sukhu Health Update:

हमीरपुर |
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सोमवार (28 अगस्त)को हमीरपुर जिला के दौरे पर पहुँच रहे हैं। मुख्यमंत्री हमीरपुर जिला में आपदा के दौरान प्रभावित क्षेत्त्रों का दौरा करेंगे और लोगों के साथ अपना दुख दर्द बाटेंगे साथ में लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने संबंधित सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं कि वह मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सतर्क रहे और उनके दौरे के दौरान उपस्थित रहे।

मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू शिमला से हेलीकॉप्टर के माध्यम से कंज्याण हेलीपैड पर उतरेंगे और उसके बाद भोरंज विधानसभा क्षेत्र के चंदरूही खड्ड बाजार नगरोटा बधाणी समीरपुर उटपुर सुजानपुर पुल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सुजानपुर वार्ड नंबर आठ का दौरा करेंगे। लोगों के साथ अपना दुख दर्द बाटेंगे साथ में लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आए वन मित्रों से किया संवाद

मुख्यमंत्री सुजानपुर के चौगान सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान का भी जायजा लेंगे और प्रभावित लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं का निपटारा भी करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव सुजानपुर विश्राम गृह में होगा।

Hamirpur district news Hamirpur Himachal update Hamirpur HP news hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now