Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग ! रामपुर में एचआरटीसी व निज़ी बसों के बीच हुई जोरदार टक्कर, तीन युवतियां घायल

रामपुर में एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर

शिमला ब्यूरो |
शिमला जिला के रामपुर में एचआरटीसी बस और निजी बस की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे बस चालक सहित तीन युवतियों को हल्की चोटें आई है। सभी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। । हादसे के बाद सडक के दोनों तरफ यातायात बधिक हो गया।

जानकारी के अनुसार रामपुर के नजदीक मेहता स्टोन क्रशर के पास सुबह 9.45 बजे के करीब एचआरटीसी बस और निजी बस की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवतियां घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी बस किन्नौर जा रही थी। जबकि निजी बस रामपुर की और आ रही थी।

इसे भी पढ़ें:  NPS में जमा पैसा लोगों का है, इसे राज्य सरकारें नहीं ले सकतीं :- सीतारमण

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है

बना अफरा-तफरा का माहौल

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरा का माहौल हो गया और दोनों चालकों में भी तीखी बहस हुई। तब तक हाईवे पर दोनों और वाहनों की भी लंबी कतारें लग गई। स्थानीय लोगों ने मामले को शांत किया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। वहीँ हादसे का कारण दोनों चालकों का तेज गति से वाहनों को चलाना माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: छह स्कूल राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में स्तरोन्न्त होंगे
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now