Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sundarnagar News : ग्रामीण बैंक महादेव ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Sundarnagar News : ग्रामीण बैंक महादेव ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

विजय शर्मा | सुन्दरनगर 
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा महादेव (Sundarnagar News) की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत महादेव में जीवन रेखा नरसिंग महाविद्यालय में किया गया।

कार्यक्रम का नारा ‘पौधों को नमन वीरो को बंदन” के तहत वृक्षारोपण का आयोजन पूरे उत्साह से किया गया। इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष की पत्नि संगीता पुनिता के कर कमलो द्वारा किया गया। इस मौके पर भारती जोशी, शर्मिला,उपस्थिति रही।

इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग जोशी के द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता व पर्यावरण के रक्षण एवं संवर्धन का शंदेश उपस्थित लोगों को दिया। इसके साथ ही महादेव (Sundarnagar News) शाखा के मुख्य प्रवन्धक अंकुश भाटीया ने अटल पेंशन योजना, बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व बैक से संबंधित जानकारी दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मौके पर बैंक से सहायक प्रबन्धक सुनील जायसवाल, आशीश ठाकुर, राहुल बोहरा, कार्यालय सहायक पूजा व अरुण कुमार, अमित चतुवेदी,संजय अवस्थी, अंकित भारद्वाज, उपस्थित रहे।

Aaj Ki KhabrenMandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now