Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोरोना संक्रमित हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की सेहत में सुधार

Published on: 15 April 2021
कोरोना संक्रमित हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की सेहत में सुधार

प्रजासत्ता|
कोरोना से संक्रमित हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया था| हालांकि, गुरवार सुबह उनके पुत्र व शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है उन्हें चंडीगढ़ में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है|

विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया से यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि “माँ भीमाकाली की असीम कृपा से श्री वीरभद्र सिंह जी की सेहत में काफ़ी सुधार है, मैक्स अस्पताल के डॉक्टर जहाँ वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, का कहना है कि उन्हें कुछ और दिन निगरानी के लिए अस्पताल में रखा जाएगा और इसके पश्चात घर जाने की अनुमति दी जाएगी।
आप सभी के प्यार आशीर्वाद और ईश्वर से ढेरों कामनाओं के लिए बहुत धन्यवाद।”

सोमवार को पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद से हॉली लॉज में होम आईसोलेशन पर थे| 86 साल वीरभद्र सिंह इससे पहले 3 मार्च 2021 को कोरोना का टीका भी लग चुका है| इससे पहले, वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह कोरोना प़ॉजिटव हुए थे|

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now