Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन के इन क्षेत्रों में 8 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित

power cut, Solan News विद्युत आपूर्ति बाधित

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 मई, 2021 को सोलन शहर के चम्बाघाट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।

दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 08 मई, 2021 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक फोरेस्ट काॅलोनी, डीआईसी, चम्बाघाट चैक, बेर पानी, बेर गांव, एनआरसीएम, करोल विहार तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  ग्राहकों को धोखाधड़ी एवं फ्रॉड से बचने के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक सोलन ने जागरूक कार्यक्रम किया आयोजित
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now