Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एम्स ने बताया जिंदा है छोटा राजन, मौत की खबर निकली अफवाह

Updated By Tek Raj
Published on: 7 मई 2021
एम्स ने बताया जिंदा है #छोटा-राजन, मौत की खबर निकली अफवाह

प्रजासत्ता|
दिल्ली के तिहाड़ जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स में भर्ती कराए गए गैंगस्टर छोटा राजन की मौत को लेकर शुक्रवार दिन में कई बड़े मीडिया संस्थानों में खबर चली। जब अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे मात्र अफवाह बताया है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कहा है कि छोटा राजन अभी भी जिंदा है। एम्स के मुताबिक दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन को अप्रैल के आखिरी सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था।


राजेंद्र निकल्जे उर्फ छोटा राजन को 26 अप्रैल को एम्स में भर्ती कराया गया था। वह 2015 में इंडोनेशिया से गिरफ्तारी के बाद नई दिल्ली की उच्च सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल में बंद था। 26 अप्रैल को उसे कोरोना संक्रमण से इलाज के लिए एम्स ले जाया गया था। तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने 26 अप्रैल को एक केस की सुनवाई के दौरान बताया था कि छोटा राजन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर पेशी के लिए नहीं लाया जा सकता। इसकी वजह यह है कि उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छोटा राजन पर अपहरण और हत्या के कई मामलों समेत 70 से अधिक केस दर्ज थे। उसे मुंबई के सीनियर पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या में दोषी करार देते हुए आजीवन कैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि पिछले दिनों उसे हनीफ कड़ावाला की हत्या के केस में विशेष सीबीआई कोर्ट ने बरी कर दिया था। छोटा राजन मुंबई में 1993 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में भी आरोपी था। 2015 में उसे इंडोनेशिया से भारत प्रत्यर्पित कर लाया गया था।

breaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now