Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में हर पंचायत को सैनेटाइज करने के लिए मिलेंगे 25 हजार रुपये

Published on: 14 May 2021
कोरोना संक्रमण रोकने को गाँव को किया जाएगा सेनेटाइज

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश ग्राम पंचायतों को कोरोना वायरस से मुक्त करने के लिए शासन के आदेश पर के बाद फिर से ग्राम पंचायतों में सेनेटाइज अभियान शुरू किया जायेगा। बता दें कि इसके लिए प्रदेश की 3615 पंचायतों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत निर्धारित 25-25 हजार रुपये की राशि जारी की जाएगी, ताकि कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक पंचायत को सेनेटाइज किया जा सके|

यानी करीब 9 करोड़ रुपये से पंचायतों में सेनेटाइजेशन होगी| इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों, डीपीओ और बीडीओ को लिखित फरमान भी जारी कर दिए हैं| इस राशि का इस्तेमाल लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में भी व्यय किया जा सकेगा|

पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया है कि पंचायतों में सैनेटाइजेशन के काम के लिए स्प्रे पंप, केमिकल और अन्य सामग्री जिला प्रशासन देगा| सामान और खर्च का पूरा लेखा-जोखा रखना होगा और पंचायतों के सैनिटाइज के लिए एनसीसी, एनएसएस, युवक मंडल, एनजीओ और अन्य प्रशिक्षित स्टाफ की मदद ले सकेंगे|

सैनेटाइज करने वाले कर्मी को 300 रुपये के हिसाब से भुगतान करना होगा| आदेश के अनुसार, यह काम स्वच्छ भारत अभियान के तहत किया जाना है| 11वें, 12वें, 13वें, 14वें और 15वें वित्तायोग की खर्च न हुई राशि का इस्तेमाल पंचायतों के सैनेटाइजेशन किया जा सकेगा|

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now