Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9.5 करोड़ किसानों को 8वीं किस्त जारी

PM Kisan Yojana

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 मई को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की आठवीं किस्त के रूप में 9.5 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों के लिए 19,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की| यह योजना की आठवीं किस्त है,| पीएम मोदी ने इस दौरान देश भर के कई राज्यों के किसानों को संबोधित किया|

उन्होंने बताया कि ‘पिछले वर्ष की तुलना में एमएसपी पर 10% से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है| अभी तक पंजाब के किसानों के बैंक खातों में सीधे 18,000 करोड़ रुपए और हरियाणा के किसानों के बैंक खातों में 9,000 करोड़ से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की जा चुकी है| सरकार ने फैसला किया है कि KCC ऋण के भुगतान की समय सीमा बढ़ा दिया जाए| अब आप 30 जून तक ऋण का नवीनीकरण कर सकते हैं|’

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पीएम नरेंद्र मोदी ने बंगाल में किसानों को इस योजना का लाभ मिलने पर कहा कि ‘पश्चिम बंगाल के किसानों को पहली बार इस योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ है| मुझे खुशी है कि पश्चिम बंगाल के सात लाख किसानों को आज से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि मिलनी शुरू हो जाएगी| आज उनके पास पहली किस्त पहुंची है|

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे राज्य से किसानों के नाम केंद्र सरकार को मिलेंगे, वैसे-वैसे लाभार्थी किसानों की संख्या और बढ़ती जाएगी| कोरोना के इस दौर में लोगों का हौसला बढ़े, इसे परास्त करने का संकल्प लें.’ उन्होंने कहा कि ‘किसानों ने संकट के इस दौर में भी रिकॉर्ड प्रोडक्शन किया है|

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now