Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बधाई! वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने मंडी जिला के धर्मपुर के युवा डॉक्‍टर सौरभ

Published on: 17 May 2021
dr sorav kumar

प्रजासत्ता|
मंडी जिला के धर्मपुर के युवा डॉ. सौरभ कुमार वायु सेना में फ्लाइंग आफिसर चुने गए हैं। वह बतौर डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. सौरभ कुमार एक सैन्य परिवार से सम्बंध रखते हैं| सौरभ के पिता जगदीश चंद छह डोगरा रेजीमेंट से बतौर कैप्टन सेवानिवृत्‍त हैं, जबकि उनके दादा मंगत राम भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। माता प्रमिला देवी गृहणी हैं। उनके बड़े भाई व बहन पहले ही बतौर डॉक्टर शिमला आइजीएमसी में सेवाएं दे रहे हैं।

बता दें कि सौरभ की प्रारंभिक पढ़ाई आठवीं तक जम्मू, उसके बाद जमा दो तक चंडीगढ़ में हुई है। इसके बाद उन्होंने नीट का टेस्ट दिया था, जो उन्होंने अच्छे अंकों से पास किया। जिसके आधार पर उनका चयन आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज पुणे में हुआ था। यहां पर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब उनकाे बतौर फ्लाइंग ऑफिसर रैंक मिला और अब वह कानपुर में चिकित्सक के रूप में सेवाएं देंगे| बेटे की सफलता पर स्वजनों में खुशी है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now