Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अब 250 रुपये में 15 मिनट में घर पर ही करवाएं कोविड टेस्ट

Published on: 20 May 2021
अब COVISELF से 15 मिनट में खुद से कर लें कोरोना टेस्ट,

आईसीएमआर ने पुणे की एक कंपनी को कोविड-19 जांच के लिए अपनी नई सेल्फ-यूज रैपिड होम-टेस्ट किट के लिए मंजूरी दे दी है। जांच की रिपोर्ट सिर्फ 15 मिनट में मिल जाएगी। अब आप घर बैठे ही खुद से कोरोना की जांच कर सकते हैं, वो भी मात्र 15 मिनटों में और कीमत भी बस 250 रुपये की|

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने घर पर कोरोना वायरस टेस्टिंग (Covid-19 Home Test Kit) के लिए कोविसेल्फ (COVISELF) नामक किट को मंजूरी दे दी है. इस किट के बाद अब लोग महज 250 रुपये खर्च कर घर पर ही कोविड टेस्ट कर सकते हैं. ICMR ने जांच के लिए भी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें फिजूल जांच नहीं करने की सलाह दी गई है|

होम आइसोलेशन टेस्टिंग किट उपलब्ध कराने के लिए MY LAB DISCOVERY SOLUTION LTD पुणे की कंपनी को ऑथाराइज किया गया है| इस किट का नाम COVISELF (Pathocatch) है| मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी बाजार में कीमत 250 रुपये तक होगी|खुद से होम टेस्टिंग कंपनी के सुझाए मैन्युअल के तरीके से करना होगा| माना जा रहा है कि होम बेस्ड टेस्टिंग किट से जांच में तेजी आएगी ही, साथ ही लोग घर बैठे ही कोरोना की जांच कर सकते हैं|

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now