Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सरकाघाट: जीप गहरी खाई में जा गिरी, दो महिलाओं की मौत, चार गंभीर घायल

Published on: 21 May 2021
जीप गहरी खाई में जा गिरी दो महिलाओं की मौत, चार गंभीर घायल

प्रजासत्ता|
मंडी जिला के सरकाघाट की थौना पंचायत में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहाँ डिपो से राशन लेकर लौट रहे लोगों से भरी एक जीप सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। यह सभी लोग गैहरा गांव के बताए जा रहे हैं|

इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। हादसे का कारण जीप में ब्रेक नहीं लगना बताया जा रहा है। मृतक महिलाओं में झांसी देवी पत्नी दामोदर दास और दामोदरी देवी पत्नी बंशी राम दोनों निवासी गैहरा शामिल हैं।

मिली जानकारी अनुसार गैहरा गांव के आठ लोग एक जीप में गए थे। राशन लेने के बाद यह सभी जब लौट रहे थे तो थौना में सड़क की चढ़ाई पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और ब्रेक नहीं लगने के कारण जीप करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मंडी के लिए रेफर कर दिया गया है। पंचायत प्रधान रंगीला राम ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now