Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जानिए! पिछले 12 दिन में पेट्रोल डीजल के कितने बढ़े दाम

Published on: 22 May 2021
Petrol Diesel Price Hike; देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं Petrol Diesel Price Today

प्रजासत्ता
कोरोना वायरस संक्रमण काल में पेट्रोल और डीजल की कीमत में रुक-रुककर हो रही बढ़ोतरी लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रही है। एक तो कोरोना की मार दूसरी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम मुसीबत बने हुए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने तेल के दाम आज भी जारी कर दिए हैं। ग्राहकों को आज कुछ राहत मिली है, क्योंकि तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, लेकिन देश सभी शहरों में ईंधन के दाम ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं।

12 दिन में पेट्रोल डीजल के इतने बढ़े दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चुनाव के बाद से ही बढ़ोतरी का दौर जारी है। रुक-रुक कर 12 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 2.69 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। अगर डीजल की बात की जाए तो इसी दौरान डीजल के दाम में 12 दिन में 3.07 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है।

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 93.04 83.80
मुंबई 99.34 91.01
चेन्नई 94.71 88.62
कोलकाता 93.11 86.64
भोपाल 101.11 92.21
रांची 89.93 88.50
बैंगलोर 96.14 88.84
पटना 95.23 89.05
चंडीगढ़ 89.50 83.46
लखनऊ 90.72 84.18

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now