Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अब हिमाचल कांग्रेस मुख्यालय में लगा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की फोटो वाला होर्डिंग लगा

हिमाचल कांग्रेस मुख्यालय में वीरभद्र सिंह की फोटो वाला होर्डिंग लगा

प्रजासत्ता|
राजधानी शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा होर्डिंग्स फाड़ने को लेकर उपजे विवाद खत्म कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला की छत पर नया होर्डिंग लगा दिया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह की फोटो भी लगाई गई है, जबकि जिला अध्यक्ष शिमला शहरी और शिमला ग्रामीण दोनों की फोटो लगाई गई है। पहले शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष की ही फोटो इसमें थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने इसके आदेश दिए थे।

दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जीएस बाली ने कोविड मरीजों के लिए किट देने का अभियान शुरू किया और प्रदेश भर में होर्डिंग्स लगाई गई थी| जिसमें पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की फोटो नहीं थी| इस पर समर्थकों ने शिमला में बैनर फाड़ दिए थे| कांग्रेस ने दो कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया था| वहीं, अब संजौली में बाली की फोटो पर शरारती तत्वों द्वारा कालिख पोत दी थी|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वीडियो वायरल होने के बाद होर्डिंग्स फाड़ने के मामले में कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने कड़ा संज्ञान लिया था| पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से फोन पर बात कर इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी थी|

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now