Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

व्हाट्सएप ने भारत सरकार पर मुकदमा किया दायर, यूजर की प्राइवेसी पर असर का दिया हवाला

व्हाट्सएप ने भारत सरकार पर मुकदमा दायर किया

प्रजासत्ता|
व्हाट्सएप ने भारत सरकार के खिलाफ बुधवार को लागू होने वाले नियमों को रोकने करने की मांग के खिलाफ दिल्ली में एक कानूनी शिकायत दर्ज की है।कंपनी का कहना है कि नए नियमों से कैलिफोर्निया स्थित फेसबुक इकाई को गोपनीयता सुरक्षा को तोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

फेसबुक की मालिकाना हक वाली कंपनी ने मंगलवार को यह केस फाइल किया है| इन नियमों के तहत व्हॉट्सऐप पर यह नई अनिवार्यता लागू होगी कि कि उसे पूछे जाने पर यह बताना होगा कि ऐप पर आया कोई मैसेज विशेष सबसे पहले कहां से आया था|

व्हॉट्सऐप ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘चैट्स को ट्रेस करने के लिए बाध्य करने वाला यह कानून, वॉट्सऐप पर आ रहे हर मैसेज का फिंगरप्रिंट रखने के बराबर है|अगर हम ऐसा करते हैं तो इससे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन बेमतलब होगा और लोगों के निजता का अधिकार भी हनन होगा|

इसे भी पढ़ें:  वायुसेना का मिग-21 फ़ाइटर प्लेन पंजाब के मोगा जिले के गांव लंगियाना के पास क्रैश

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने लगातार सिविल सोसायटी और एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर दुनिया भर में हमारे यूजरों की निजता के अधिकार की सुरक्षा के लिए आवाज उठाई है| इस बीच, हम इस मुद्दे पर एक व्यावहारिक हल निकालने के लिए भारत सरकार के साथ लगातार बातचीत जारी रखेंगे, ताकि हम लोगों की निजता की सुरक्षा कर पाएं और हमारे पास मौजूद जानकारी के हिसाब से वैध कानूनी आग्रहों के लिए सहयोग कर पाएं|

इसे भी पढ़ें:  बड़ी ख़बर: वैश्विक भुखमरी सूचकांक में 101 से 107वें स्थान पर खिसक गया भारत

इस याचिका में ऐप ने हाईकोर्ट से आग्रह किया है कि इन नए नियमों से एक को भारतीय संविधान में दिए गए निजता के अधिकार का उल्लंघन करने वाला घोषित किया जाए, क्योंकि यह सोशल मीडिया कंपनियों के सामने यह शर्त रखता है कि वो संबंधित अथॉरिटी के कहे जाने पर ‘फर्स्ट ओरिजिनेटर ऑफ इन्फॉर्मेशन’ यानी किसी सूचना को सबसे पहले साझा करने वाले का पता लगाएं|

कंपनी का कहना है कि उसके प्लेटफॉर्म पर चैट्स का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन होता है, ऐसे में इस नियम का पालन किए जाने का मतलब है कि वो अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजेने और रिसीव करने वाले का एन्क्रिप्शन ब्रेक करें|

इसे भी पढ़ें:  मानसून सत्र: कठिन प्रश्न पूछें, "सरकार का जवाब भी सुनने को तैयार रहे विपक्ष" :- पीएम मोदी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now