Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Weather Forecast: हिमाचल में 18 अगस्त तक खराब मौसम का येलो अलर्ट

Himachal Weather Update Himachal News: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले पांच दिनों तक हिमाचल में होगी झमाझम बारिश
Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मानसून के बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहाँ अप्रैल से लेकर जून महीने तक पहले लोग भीषण गर्मी से परेशान हुए और अब अगस्त महीने में लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

हिमाचल में बीते दिनों से हो रही भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राज्य में बारिश से मरने वालों की संख्या 60 के करीब पहुँच चुकी है।  शिमला, मंडी और कुल्लू के बाद सिरमौर और ऊना में भी बारिस का कहर देखने को मिला है। इसी बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस का जवान डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 18 अगस्त तक मौसम खराब बने रहने का ही अनुमान है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान एहतियात बरतने की अपील की है। साथ ही लोगों से वक्त-वक्त पर जारी हो रही एडवाइजरी पर नजर बनाए रखने के लिए भी कहा गया है।

बता दें कि प्रदेश में मॉनसून लगातार सक्रिय बना हुआ है और विभिन्न स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही वर्षा के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। बारिश से राज्य के 12 में से 10 जिलों की सड़कें बाधित हुईं हैं।

इसे भी पढ़ें:  उत्तरी सिक्किम में तैनात हिमाचल के जवान की गोली लगने से मौत, आत्महत्या की आशंका

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार सोमवार की सुबह तक प्रदेश में भूस्खलन से चार राष्ट्रीय उच्च मार्ग और 338 सड़कें अवरूद्ध हैं। इसके अलावा 488 बिजली ट्रांसफार्मर व 116 पेयजल परियोजनाएं भी ठप पड़ गई

इसे भी पढ़ें:  शिमला नगर निगम चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
Himachal Latest News Himachal News Himachal Pradesh News Himachal Weather Himachal Weather Alert Himachal Weather news Himachal Weather Update

Join WhatsApp

Join Now