Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जुग्गी स्टार्टअप इंडिया फयूलैंट्स का जमीन लीज पर लेने का पंचायत वासियों ने किया विरोध

जुग्गी स्टार्टअप इंडिया फयूलैंट्स का जमीन लीज पर लेने का पंचायत वासियों ने किया विरोध

नालागढ़ के किरपालपुर पंचायत में जुग्गी स्टार्टअप इंडिया फयूलैंट्स की ओर मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत करीब पांच बीघा जमीन लीज पर लेने के लिए आवेदन किया गया है| जिसका पंचायत वासियों ने कड़ा विरोध किया है। पंचायत प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एस.डी.एम. महेंद्र पाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर जमीन को लीज पर ना देने की मांग की है।

पंचायत के प्रधान गुरप्रताप सिंह बब्बू ने बताया कि डाडी भोला में पीरस्थान लाला वाला पीर के स्थान के साथ करीब पांच बीघा सरकारी जमीन को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत लीज पर देने की तैयारी की जा रही है। वहां पर राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के तहत तालाब बना हुआ है। वहां पर खवाजा पीर की मुजार है।

इसे भी पढ़ें:  Baddi illegal Drug Seizure: बद्दी में नशे के काले कारोबार पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, AS केमिकल के गोदाम से 26.40 लाख नशीली गोलियां जब्त..! 

पंचायत की ओर से लेागो की सहुलियत के लिए वहां पर पार्क बनाया गया है तथा साथ ही रैन बसेरा भी इसी जमीन है। पंचायत की सहमति के बिना ही इस जमीन को संबंधित आवेदनकर्ता को देने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगो की आस्था के साथ खिलबाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है। पंचायत इसका पुरजोर विरोध करती है।

इस मौके पर पंचायतबासी प मी डाडी, प्रेम सिंह चौधरी, बहादुर सिंह, सुभाष शर्मा, मदन चौधरी, मनोहर सागर, कुलदीप सिंह, रामआसरा, कुलविन्द्र सिंह, कमलजीत प्रिंस, भपिन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: शास्त्री अध्यापक के 31 पदों के लिए काउंसलिंग 10 जनवरी को

एस.डी.एम. महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि किरपालपुर पंचायत के एक प्रतिनिधिमण्डल ने जमीन लीज पर ना देने के लिए ज्ञापन दिया। इंडस्ट्री डिपार्टमैंट ओर ओर तहसीलदार नालागढ़ को इस मामले उचित कारवाई करने के निर्देश दिए गए है|

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now