Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नालागढ़ गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 8 गिरफ्तारियां, हथियार भी बरामद

नालागढ़-गोलीकांड

प्रजासत्ता।
बीते 24 मई की दोपहर नालागढ़ क्षेत्र में गोलीकांड की सनसनी वारदात को अंजाम देने वालो पर मंगलवार को बद्दी पुलिस ने पर्दा उठा दिया। बता दें कि इस गोलीकांड में कर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करती हुए 8 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरेापियों की पहचान 25 वर्षीय विजय निवासी नैना देवी, 26 वर्षीय देवेंद्र कुमार निवासी नूरूपुर बेदी (रोपड़), प्रदीप कुमार उर्फ प्रिंस निवासी थान (ऊना), 23 वर्षीय गुरदीप सिंह निवासी घनौली (रोपड़), 23 वर्षीय राधेश्याम निवासी भाटिया (नालागढ़), 23 वर्षीय महेंद्र पाल निवासी समलाहा (आनंदपुर साहिब) 22 वर्षीय परविंद्र सिंह उर्फ मंगू निवासी रूपनगर (रोपड़) व 30 वर्षीय गुरध्यान सिंह निवासी पंजहेरा (नालागढ़) के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पंजाब, पंचकूला व आसपास के इलाकों में छिपे हुए थे।

पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए दो देसी कट्टों, 5 जिंदा कारतूस, तलवारें, गंडासे व लोहे की पाइप के अतिरिक्त स्काॅर्पियो व दो स्विफ्ट कारों को कब्जे में लेने की भी पुष्टि कर दी है। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस वारदात को गैंगवार की वजह से अंजाम दिया गया ।

बद्दी के एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जानी है। जिसके लिए आरोपियों के स्थाई पतों व अन्य ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी होगी|

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now