Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

उमर अब्दुल्ला Lawrence School के फाउंडर्स डे में पहुंचे, याद किए अपने पुराने दिन..!

उमर अब्दुल्ला Lawrence School के फाउंडर्स डे में पहुंचे, याद किए अपने पुराने दिन..!

सोलन |
Omar Abdullah arrived at Lawrence School’s Founder’s Day: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने चुनाव के बाद व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर लारेंस स्कूल,(Lawrence School) सनावर के 177वें फाउंडर्स डे में शिरकत की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंनें कहा कि सनावर में अब इन्फ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से व्यापक बदलाव आया है। उल्लेखनीय है कि अब्दुल्ला लारेंस स्कूल के 1981-89 बैच के ओल्ड सनवारियन हैं। वे स्कूल के हैड ब्वाय के अलावा विंध्या हाउस के कप्तान भी रहे।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जिस मैदान में उन्होंने अपने बैच के साथियों के साथ मार्च पास्ट किया, वे कभी यहां फुटबॉल की प्रैक्टिस किया करते थे। प्रैक्टिस के दौरान उनके घुटने छिल जाते थे, पहले यहाँ मैदान में छोटे छोटे कंकर पत्थर होते थे, आज यह मैदान एस्ट्रो टर्फ से लैस है और स्कूल के मुख्य आयोजन का मुख्य स्थल है।

उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलता है तो सनावर आना बहुत अच्छा लगता है। जिससे उनकी बचपन की अय्दें ताज़ा हो जाती है।  वहीँ जम्मू कश्मीर में हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव के विषय पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रत्याक्षी चुनाव में जीतने के लिए ही उतरता है। हर पार्टी जीत का दावा करती, लेकिन असली नतीजा 8 अक्तूबर को ही पता चलेंगे।

लारेंस स्कूल के फाउंडर्स डे के अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण
लारेंस स्कूल के फाउंडर्स डे के अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण

लारेंस स्कूल (Lawrence School) के फाउंडर्स डे के अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण

लारेंस स्कूल के फाउंडर्स डे ( Founders of Lawrence School)  तीसरे और अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण स्कूली बैंड व परेड और ओएस सेलेब्रिटी का मार्च पास्ट रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओएस 1966 बैच और किरण नादर म्यूजियम आफ आर्ट्स की चेयरपर्सन और शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी किरण टंडन नादर ने स्कूल हेडमास्टर हिम्मत सिंह ढिल्लों की उपस्थिति में किया। मार्च पास्ट में शामिल होने वालो में उमर अब्दुल्लाह के अलावा ओलम्पियन शिवा केशवन, बालीवुड निदेशक अपूर्व रख्या, एक्टर ईकबाल खान, निर्देशक ईकबाल रिज्वी, कारपोरेट उद्यमी विवेक मेहरा, स्थानीय वर्तमान विधायक विनोद सुलतानपुरी व अन्य शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान किरण टंडन नादर ने 15 करोड़ की लागत वाली गर्ल्स डोमेट्री का भी उद्घाटन किया। ओएस लाईफटाईम अचीवर्स अवार्ड डीडी में प्रसारित होने वाले सुरभि शो के प्रस्तुतकर्ता सिद्धार्थ काक, गोल्फ कोच जसकीरत ग्रेवाल और फिल्म क्रिटिक अरुणा वासदेव (मरणोपरांत) को दिया गया।

गौरतलब है कि लॉरेंस स्कूल, सनावर का तीन दिवसीय 177वां फाउंडर्स डे समारोह शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। व्यापक ओल्ड सनावरियंस की मौजूदगी के बीच खेत्रपाल स्टेडियम में दिन के कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी परेड से हुई। इस अवसर पर किरण नाडर म्यूजियम एंड आर्ट्स तथा शिव नाडर फाउंडेशन की ट्रस्टी किरण टंडन नाडर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।

इसके पश्चात स्कूल बैंड ने हैडमास्टर हिम्मत सिंह ढ़िल्लों और आये अतिथियों सलामी देकर कार्यक्रम को आगे बढ़़ाया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विशेष रुप शिरकत की। इसके बाद स्कूल हेडमास्टर हिम्मत सिंह ढिल्लों ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी जिसके बाद पढ़ाई उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

चीफ आफ दी आर्मी स्टाफ ट्रॉफी अनया गोयल और जय मुकुंद भान को दी गई। यशपाल चौधरी गोल्ड मेडल के विजेता दिया अटला रही। नेली लविल ओएस गोल्ड मेडल जयंत शर्मा को दिया गया जबकि शादी राम गोल्ड मेडल की विजेता भी दिया अटल रही। मासूम चौहान को स्मृति भगवती देवी स्वर्ण पदक से नवाजा गया। थिमैया कप के लिये इस बार अनित तूर और आदित्य दास को चुना गया।

स्कूल बैंड लीडर के लिये खेत्रपाल ट्रॉफी आदिव प्रताप सिंह ढिल्लों को दी गई। कार्लिल कप रणव सिंह को मिला जबकि नीलू शर्मा ट्रॉफी व कैश अवार्ड मुस्कान मल्होत्रा को दिया गया। इस वर्ष की सोमदत्त ट्रॉफी दिया अटल को मिली। कैथरीन लोंगमैन पब्लिक स्पीकिंग टाफी विंध्या हाउस के नाम रही जबकि महिन्द्रा सर्च फार टैलेंट स्कालरशिप हिमालय हाउस को दी गई। कार्यक्रम के दौरान ओएस सेलेब्रिटी का मार्च पास्ट रहा

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now