Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ देवभूमि क्षत्रिय संगठन :- रूमित सिंह ठाकुर

पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ देवभूमि क्षत्रिय संगठन :- रूमित सिंह ठाकुर

अमित ठाकुर – परवाणू
कसौली क्षेत्र के नालवा गांव में दो परिवारों के झगड़े के चलते पीड़ित परिवार की ओर से देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजपूत रूमित सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। संगठन की ओर से रुमित सिंह ठाकुर, रणजीत सिंह ठाकुर, व अन्य सदस्यों ने डीएसपी से मुलाकात कर पुलिस की एकतरफा कार्यवाही पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के झगड़े में केवल एक पक्ष की सुनवाई की है जबकि दूसरे पक्ष से कोई पूछताछ या मेडिकल तक नहीं कराया व उनकी शिकायत भी दर्ज नहीं की गई है।

रुमित ने कहा कि पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष को दबाने के लिए एट्रोसिटी एस.सी एक्ट के अंतर्गत धारा 34 ,323 ,504 ,506 ,88 ,269 ,270 ,34 आईपीसी, 3 (आई ),3 (आर ) लगाकर पीड़ित परिवार का पक्ष सुने बिना कार्यवाही की है। प्रदेश अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने कहा की पुलिस द्वारा इस तरह की कार्यवाही क्षेत्रवाद व जातिवाद को बढ़ावा देती है जिस से समाज में गलत धारणा का प्रचार होता है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा की कानून व्यवस्था सबके लिए सामान होनी चाहिए परन्तु कुछ कानून ऐसे हैं जिसका कुछ लोग अक्सर गलत लाभ उठाते हैं जिस से विभाग की आलोचना होती है। उन्होंने पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच व्‌ मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई की मांग की।

डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की जानकारी देते हुए कहा की पुलिस द्वारा नालवा गांव में पानी को लेकर दो पक्षों में झगड़े का मामला संज्ञान में आया। जिसमे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा पुलिस निष्पक्षता से मामले की जाँच कर रही है। संगठन के सदस्यों को आश्वासन देते हुए रोल्टा ने कहा की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार पुलिस अपनी कार्यवाही करेगी व किसी भी पक्ष के साथ पक्षपात नहीं होगा।

इस अवसर पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन के सदस्य अंकुश पंत, सुशांत ठाकुर , हरी सिंह ठाकुर व अन्य सदस्य मौजूद रहे। देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने समस्त स्वर्ण समाज के प्रति संगठन की इस लड़ाई में साथ देनें की अपील भी की।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now