Prajasatta Side Scroll Menu

तेंदुए की खाल सहित युवक को परवाणू पुलिस ने किया गिरफ्तार

तेंदुए की खाल सहित युवक को परवाणू पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रजासत्ता|
परवाणू पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम ने परवाणू शिमला नेशनल हाइवे पर एक युवक से तेंदुए की खाल बरामद करने में सफलता हासिल की है| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव अपराध के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है| मंगलवार को परवाणू पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम गश्त पर थी| उस दौरान राजेन्द्र कुमार निवासी गांव खडीन डाकघर नयाग्रांव तहसील कसौली जिला सोलन का एक युवक बेग लेकर आता दिखाई दिया| पुलिस ने जब शक के आधार युवक के बैग की तलाशी ली तो पुलिस को उसके अंदर से एक तेन्दुए की 4 फुट 8 इन्च की खाल बरामद हुई ।

इसे भी पढ़ें:  परवाणू - सनवारा समीप मारुती सियाज में चलते चलते लगी आग

पकड़ी कई खाल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में आंकी जा रही है । अब पुलिस खाल तस्कर से यह जाने का प्रयास कर रही है कि वह तेंदुए की खाल को कहां से लेकर आया है तथा किन लोगों तक इसे पहुंचाया जाना था । फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है ।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now