Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सनसनी : ठियोग में पीट-पीट कर नौकर की हत्या कर जला दिया शव, कारोबारी गिरफ्तार

arest, Mandi News

प्रजासत्ता|
ठियोग उपमंडल में नेपाली मूल के एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को जंगल में जलाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कारोबारी श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ठियोग के देवी मोड़ मैं यह सनसनी खेज घटना सामने आई। मृतक युवक ठियोग के एक कारोबारी का नौकर था। कारोबारी ठियोग में वाशिंग सेंटर चलाता है।

बताया जा रहा है कि नेपाली युवक पिछले कई दिनों से लापता चल रहा था। एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि देवी मोड़ के समीप चल रहे वाशिंग सेंटर का मालिक अपने नौकर को आयरन स्टिक से पीट रहा था। इस घटना को उसने अपनी आंखों से देखा था। एक घंटे बाद जब शिकायतकर्ता वापस लौटा था, तो घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद इलाके में चर्चा फैल गई कि नेपाली की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाया गया है। 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ठियोग के डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के बाद शव को जलाकर पहचान छिपाने का प्रयास किया गया है। मामले की जांच जारी है और फ़ॉरेंसिक साक्ष्य एकत्रित किये गए हैं।  एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा 302 व 201 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

बता दें कि ठियोग के देवीमोड पंचायत में एक अज्ञात शव को नाले चोरी छुपे जलने का मामला सामने आया था| क्षेत्र के लोगों के लिए यह घटना इसलिए हैरान कर दें वाली थी की क्योंकि आसपास के इलाके में किसी की मौत नही हुई थी| वहीँ मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर साक्ष्य भी जुटाए थे|

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now