Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HP News: पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने हिमाचल में बढ़ते हृदय रोग पर जताई चिंता..!

Published on: 4 January 2025
पूर्व CM शांता कुमार Himachal News Himachal Politics: HP NEWS

HP News: पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार (Former Union Minister Shanta Kumar) ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के लिए एक अत्यंत चिंताजनक समाचार हाल ही में अखबारों में प्रकाशित हुआ है। एक ग्लोबल स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल में हृदय रोग के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में 15 प्रतिशत मौतों का कारण हृदय रोग (Heart Disease) बन गया है, जो राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है।

उन्होंने कहा कि शुद्ध और ताजी हवा तथा शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध हिमाचल में यह स्थिति और भी अधिक चिंताजनक है। इसका सबसे बड़ा कारण युवा पीढ़ी की बदलती जीवनशैली और नशे का बढ़ता प्रकोप है। उन्होंने कहा कि योग एक चमत्कार है, और इसका सबसे बड़ा प्रमाण उनका स्वयं का जीवन है।

अत्यंत कठोर, संघर्षपूर्ण और अस्त-व्यस्त जीवन जीने के बाद भी, 91 वर्ष की आयु में, प्रभु कृपा से वे पूर्ण रूप से स्वस्थ और प्रसन्न हैं। अपने जीवन के 60 वर्ष उन्होंने राजनीति में व्यस्त रहते हुए बिताए। वे तीन बार जेल गए और कुल ढाई वर्ष जेल में ही रहे। जेल में रहकर उन्होंने गहराई से जीवन का अध्ययन किया। उनकी 22 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। यह सब उनके योगमय जीवन का प्रमाण है।

शांता कुमार ने कहा कि इसी सोच के साथ उन्होंने पालमपुर में योग केंद्र ‘कायाकल्प(Yoga Center ‘Kayakalp’ in Palampur) की स्थापना की। आज यह भारत का सबसे प्रमुख योग केंद्र बन गया है। न केवल पूरे भारत से बल्कि विदेशों से भी हजारों लोग ‘कायाकल्प’ का लाभ ले रहे हैं। लेकिन उन्हें इस बात का बहुत दुख है कि हिमाचल प्रदेश के लोग इस केंद्र का बहुत कम लाभ उठा रहे हैं।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के भाई-बहनों से आग्रह किया कि वे ‘कायाकल्प’ में आकर योग को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं। हम सब मिलकर प्रयास करें कि पूरा हिमाचल स्वास्थ्य लाभ करे और अगली ग्लोबल रिपोर्ट में ऐसा चिंताजनक समाचार पढ़ने को न मिले।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHimachal Water ScamHP Latest NewsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now