Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत देंगे इस्तीफा, राज्यपाल से मुलाकात के लिए मांगा समय

Published on: 2 July 2021
उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत देंगे इस्तीफा

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जल्द इस्तीफा देंगे| सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी आलाकमान ने संवैधानिक दिक्क्तों का हवाला देकर तीरथ सिंह रावत से इस्तीफा देने के लिए कहा है| अगले सीएम को लेकर विधायक दल की बैठक में फैसला लिया जाएगा| सूत्रों ने कहा कि कोई मौजूदा विधायक ही अगला सीएम होगा| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्‍होंने राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा है| ऐसी चर्चाएं है कि वे सीएम पद से इस्‍तीफा देंगे|

बता दें कि तीरथ सिंह रावत पिछले तीन दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए हैं और इस दौरान उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से दो दफे मुलाकात की है| पौड़ी से लोकसभा सांसद रावत ने इसी साल 10 मार्च को मुख्यमंत्री का पद संभाला था|

गौरतलब है कि दिल्ली में डेरा जमाए बैठे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्‍तीफे की अटकलें उस समय जोर पकड़ने लगी थी जब उन्‍होंने शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर जाकर मुलाक़ात की थी| बीते तीन दिनों में दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाक़ात है, इस मुलाकात के बाद यह चर्चाएं उठने लगी थीं कि कहीं ये उत्‍तराखंड में फिर से सत्ता परिवर्तन की आहट तो नहीं है?
केंद्र ने शरद पवार के ‘कृषि कानूनों को रद्द करने के बजाय बदलाव’ के रुख का किया स्‍वागत

तीरथ सिंह तीन दिन से दिल्ली में हैं| हालांकि जिस दिन वह आए उसी रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी मुलाक़ात हो गई थी और अगले दिन उन्हें देहरादून वापस जाना था| लेकिन अचानक वापसी का कार्यक्रम टल गया जिसके बाद से उनको बदले जाने की चर्चाओं ने तेजी पकड़ ली थी|

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now