Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बद्दी पुलिस ने बंदूक की नोक पर लूटमार करने वाले 4 शातिरों को दबोचा, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

बद्दी पुलिस ने देसी कट्टे की नोक पर लूटमार करने वाले 4 शातिरों को दबोचा, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

बद्दी।
बद्दी पुलिस ने देसी कट्टे की नोक पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है ।पकड़े गए शातिर लुटेटों की पहचान उत्तम कुमार निवासी गांव अख्तयारपुट , जिला सीतापुट , सोनू पांडे निवासी गांव मंजो , जिला ज हर्षदीप निवासी गांव कोठी , तहसील सरकाघाट , जिला मंडी व सन्नी कुमार निवासी गांव चामथा , जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है । आरोपियों के पास से पुलिस देसी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं ।

पुलिस से प्राप्तजानकारी अनुसार आरोपियों ने गन प्वाइंट पर मोबाईल स्नेचिंग और बद्दी में ही बीते माह एक सब्जी बिक्रेता से 22 हजार की नकदी व बाईक छीनी थी । सब्जी विक्रेता से लूटपाट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी । जिसके बाद से यह लुटेटों का गिटोह जिला पुलिस के रेडार पर था । जिसके बाद से जिला पुलिस की टीम इस शातिर लुटेटों को गिरफ्त में लेने के लिए जुटी थी और पुलिस को अब जाकर सफलता हाथ लगी ।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: लूट की झूठी शिकायत दर्ज कराने और मीडिया के माध्यम से अफवाह फ़ैलाने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्नेचिंग गिटोह के चाट लुटेटों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इनके हवाले से एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं । आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा । रिमांड के दौरान इस गिरोह के कई और कारनामें सामने आने की संभावना है।बता दें कि पकड़े गए शातिर बद्दी में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now