Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री के आह्वान पर डाक्टरों ने स्थगित की हड़ताल, कहा-मांग पूरी न हुई तो दोबारा होगी हड़ताल

मुख्यमंत्री के आह्वान पर डाक्टरों ने स्थगित की हड़ताल,

शिमला।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आह्वान पर डाक्टरो ने पेनडाउन हड़ताल चार दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (आइजीएमसी) शिमला के रेजिडेंट डाक्टर और रिपन अस्पताल के डाक्टर भी हड़ताल को स्थगित करेंगे। शिमला सहित प्रदेशभर में पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में डाक्टरों ने कलम छोड़ो हड़ताल शुरू की थी।

अस्पतालों में डाक्टरों की हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डाक्टरों से हड़ताल खत्म करने का आह्वान किया गया था। मेडिकल आफिसर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. अनुपम ने बताया कि हड़ताल स्थगित कर दी है। मांग पूरी न हुई तो दोबारा हड़ताल पर जा सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि वीरवार को सराज हलके के थुनाग में पत्रकारों से अनौचारिक बातचीत जयराम ठाकुर ने
ने प्रदेश के डाक्टरों से कहा था कि पेन डाउन स्ट्राइक तुरंत समाप्त करें। उनकी मांग सरकार तक पहुंच चुकी है। उसका मिल-बैठकर रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड में डाक्टरों ने बेहतरीन सेवाएं दी हैं। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। संकट के इस दौर में लोगों को डाक्टरों की सेवाओं की जरूरत है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now