Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ज्वालामुखी बस स्टैंड से HRTC की बस को लेकर फरार हो गया सनकी आदमी, पुलिस ने दाडलाघाट में दबोचा

Published on: 5 July 2021
ज्वालामुखी बस स्टैंड से HRTC की बस को लेकर फरार हो गया सनकी आदमी, पुलिस ने दाडलाघाट में दबोचा

अर्की।
शिमला के साथ लगती जगह शोघी का रहने वाला एक व्यक्ति ज्वालामुखी बस स्टैंड से पथ परिवहन निगम की बस को बीती रात यहां से लेकर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर देहरा डिपू अशोक कुमार ने इसकी शिकायत थाना ज्वालाजी में दर्ज करवाई। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई ओर गायब हुई बस खोजने को लेकर सभी पुलिस थाना में इस बाबत सूचित किया, साथ ही बस स्टैंड व अन्य जगह लगे सी सी टी वी फुटेज खंगालने शुरू किए।

हालांकि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चंद ही घण्टों में ज्वालामुखी बस स्टैंड से चोरी हुई बस को दाड़लाघाट से कुछ किलोमीटर दूरी पर बस सहित आरोपी को काबू किया। बताया जा रहा है कि दाड़लाघाट स्तिथ चौकी की पुलिस टीम ने बस को अपने काबू किया, साथ ही इसकी सूचना ज्वालामुखी थाने में दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ज्वालाजी जीत सिंह के नेतृत्व में ए एस आई बलदेव राज शर्मा व उनकी पुलिस टीम बस सहित आरोपी को अपनी हिरासत में लेने के लिए रवाना हुई।

इस मामले को लेकर आर एम देहरा कुशल कुमार ने बताया कि बस के चोरी होने की सूचना उन्हें मिली थी। सूचना मिलने के बाद इस सबन्ध में थाना ज्वालामुखी में शिकायत दर्ज करवा दी गई थी।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now