Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कार में सवार दो सगे भाइयों के ऊपर गिरी चट्टान, एक की मौत व दूसरे की हालत गंभीर

कार

शिमला|
जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में रविवार रात से खूब बारिश हो रही है। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से भारी चट्टानें व मलबा गिरने का सिलसिला जारी है| जिसके चलते तहसील जुब्बल में झाल्टा कुडडू सड़क पर कटिंडा के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है| प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह के समय करीब 8 बजे ऑल्टो कार नंबर एचपी 10ए-6887 पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है किकार सवार दो सगे भाई झाल्टा से सावडा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरा जिसकी चोएत में कार आ गई| इस हादसे में 33 वर्षीय कुलदीप पुत्र जगदीश गांव झाल्टा तहसील जुब्बल जिला शिमला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना में दूसरा भाई मंजीत गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

घायल को सिविल अस्पताल रोहड़ू ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे शिमला आइजीएमसी के लिए रेफर किया गया है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की पुष्टि एएसपी व डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने की है। वहीं एसडीएम बीआर शर्मा ने प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को 10 हजार व घायल को 5 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now