Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

परवाणू: पर्यटकों को फ़िर करना पड़ा भारी जाम का सामना, भारी जाम के कारण टोल वालों से हुई बहस

परवाणू: पर्यटकों को फ़िर करना पड़ा भारी जाम का सामना, भारी जाम के कारण टोल वालों से हुई बहस

अमित ठाकुर|
परवाणू में रविवार को जाम के चलते पर्यटकों को लगभग 2 किलोमीटर लम्बे जाम का सामना करना पड़ा तथा पुलिस को भी जाम को सुचारु करने में घंटों मुशकत करनी पड़ी| इस सिलसिले में स्थिति का निरिक्षण के लिए सोलन एस पी अभिषेक यादव सोमवार शाम स्वयं परवाणू के टीटीआर चौक पहुंचे | यहाँ उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से जाम कि स्थिति से निपटने के लिए विचार विमर्श किया तथा कुछ मुख्य कारणों पर बातचीत क|

एसपी अभिषेक यादव से बातचीत पर उन्होंने बताया की रविवार को लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है व् हमारा प्रयास है की ऐसी स्थिति से निपटने के लिए नई रणनीति पर काम किया जाये| अभिषेक ने कहा की हिमाचल में रोजाना लगभग तीन से चार हजार वाहन प्रवेश करते हैं तथा वीकेंड पर यह संख्या 7 से 8 हजार तक पहुंच जाती है| उन्होंने कहा की इस मामले में हाइवे अथॉरिटी से भी बात की गयी है तथा सनवारा टोल पाल्ज़ा वालों से भी इस बारे में चर्चा हुई है|

इसे भी पढ़ें:  KIPS के बच्चों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते चार स्वर्ण पदक और दो रजत पदक

यादव ने कहा की फोरलेन का काम अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है तथा वीकेंड पर ट्रैफिक फ्लो बढ़ने के कारण शिमला की ओर जाने वाले पर्यटकों को जाम का सामना करना पड़ता है| सनवारा टोल पर लगने वाले जाम की बात पर सहमति जताते हुए उन्होंने कहा की सनवारा टोल पर वाहन काफी धीमी गति से पार हो रहे हैं और यह भी जाम लगने की एक वजह है| परन्तु टोल का कुछ हिस्सा अभी निर्माणाधीन होने के चलते यह समस्या आ रही है काम पूरा होते ही ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिल सकेगी| एसपी ने कहा की हम सभी सम्बंधित विभागों से सम्पर्क कर रहे हैं ताकि ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाया जा सके व हिमाचल में आने वाले पर्यटकों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े !

इसे भी पढ़ें:  उद्दघोषित अपराधी, (भगोड़ा) धर्म पाल एक बार फिर चरस की खेप सहित गिरफ्तार

Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now