Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज : अभी तक कोमा से बाहर नहीं आ पाई है कांग्रेस

PM Narender Modi

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों से देश में कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) की स्थिति के बारे में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का मुकाबला करने के लिए कहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नकारात्मक माहौल बनाने की जानबूझकर कोशिश की जा रही है।
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सरकार पर कोविड-19 महामारी को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाते हुए हमला कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने महामारी की तीसरी लहर के लिए सांसदों को जमीन पर तैयार रहने के लिए कहा, जो विशेषज्ञों के अनुसार अगस्त-सितंबर में दस्तक दे सकती है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “वह कोमा से बाहर नहीं आ पाए हैं (कि) हम यहां तक आ गए हैं। कांग्रेस का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है, वे इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि हम यहां तक पहुंच गए हैं और वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। दिल्ली में भी 20% फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण नहीं किया गया है।”

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि कांग्रेस सब जगह ख़त्म हो रही है, लेकिन उनको अपनी नहीं, हमारी चिंता ज़्यादा है। कोरोना पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए राजनीति नहीं, मानवता का विषय है। पहले महामारी के दौरान महामारी से कम, भूख से ज़्यादा लोग मरते थे, हमने ऐसा नहीं होने दिया। हर गरीब व्यक्ति के खाने की व्यवस्था कि गई जो अभी तक जारी है।

साथ ही पेगासस जासूसी मुद्दे पर भी पीएम मोदी ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा, ”बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि पेगासस मुद्दे से सरकार का कोई लिंक नहीं है।”

मामले से वाकिफ लोगों ने यह जानकारी दी कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण आज पीएम मोदी की मौजूदगी में कोविड-19 पर राजनीतिक दलों के नेताओं को संबोधित करेंगे। भूषण से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे महामारी पर प्रस्तुतियां दिखाएं और इसे कैसे प्रबंधित किया गया। बैठक मंगलवार शाम छह बजे निर्धारित है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now