Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सरकाघाट के निजी होटल में की छापेमारी, तेंदुए की दो खालें व 14 नाखून सहित 10 दांत बरामद

सरकाघाट के निजी होटल में की छापेमारी, तेंदुए की दो खालें व 14 नाखून सहित 10 दांत बरामद

मंडी।
दिल्ली की वाइल्ड-लाइफ टीम को गुप्त सूचना के आधार पर सरकाघाट क्षेत्र का एक व्यक्ति तेंदुए की खाल और अन्य अंगों की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।

दिल्ली की वाइल्ड – लाइफ टीम द्वारा जिला पुलिस के ध्यान में मामला लाया गया और सरकाघाट पुलिस थाना की टीम के साथ मिलकर एक निजी होटल में दबिश दी गई । दबिश में राम सिंह निवासी सरकाघाट को दो तेंदुए की खालों , 14 नाखूनों और 10 दांतों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । तेंदुए के जो अंग बरामद किए गए हैं अंतरराष्ट्रीय बाजार में उनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है ।

इसे भी पढ़ें:  लडभड़ोल क्षेत्र में बंदूक से गोली चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल, मामला दर्ज

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है ।। उन्होंने बताया कि आरोपी को वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 51 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now