Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Trump Tariff: ट्रम्प का दवाइयों पर 100% टैरिफ लगाने का किया ऐलान, फर्नीचर और हैवी ट्रकों पर भी बढ़ाई ड्यूटी

Trump Tariffs New Update: USA H-1B Visa Fee Increase

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने शुक्रवार को नए आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका 1 अक्टूबर 2025 से इंपोर्टेड ब्रांडेड दवाओं पर 100% टैक्स लगाएगा। इसके अलावा, भारी ट्रकों पर 25% और किचन कैबिनेट्स पर 50% टैक्स लगाया जाएगा।

ट्रम्प ने कहा कि 1 अक्टूबर 2025 से, अमेरिका किसी भी ब्रांडेड या पेटेंट वाली दवा पर 100% टैक्स (Trump Tariff) लगाएगा, अगर वह कंपनी अमेरिका में अपनी दवा बनाने की फैक्ट्री नहीं बना रही है। यानी अगर कंपनी ने अमेरिका में फैक्ट्री बनाने का काम शुरू नहीं किया है, तो उसकी दवाइयों पर पूरा 100% टैक्स लगेगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि बाथरूम कैबिनेट्स पर 50% और सोफा व कुर्सी जैसे गद्देदार फर्नीचर पर 30% टैक्स भी अगले हफ्ते से लगाया जाएगा। ये सभी नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

डोनाल्ड ट्रम्प ने आगे कहा कि भारी ट्रकों पर नया टैक्स इसलिए लगाया जा रहा है ताकि अमेरिकी कंपनियों को “अन्यायपूर्ण विदेशी प्रतिस्पर्धा” से बचाया जा सके। उनका कहना है कि इससे पीटरबिल्ट और केनवर्थ (पैकार कंपनी की ब्रांड्स) और फ्रेटलाइनर (डेमलर ट्रक कंपनी की ब्रांड) जैसी कंपनियों को फायदा होगा।

किचन, बाथरूम और कुछ फर्नीचर पर नया टैक्स इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि इन सामानों का बहुत ज्यादा आयात हो रहा है, जिससे स्थानीय (अमेरिकी) कंपनियों को नुकसान पहुंच रहा है। ट्रम्प ने कहा कि इसका कारण यह है कि अन्य देशों से इन उत्पादों की बहुत बड़ी मात्रा अमेरिका में लाई जा रही है।

अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रम्प ने कई तरह के प्रोडक्ट्स पर नए टैक्स लगाने को लेकर “नेशनल सिक्योरिटी प्रोब्स” शुरू की हैं। इसका असर यह हुआ है कि दुनिया की आर्थिक स्थिति पर चिंता बढ़ गई है और कई कंपनियां बड़े फैसले लेने से पीछे हट रही हैं।

फार्मास्यूटिकल रिसर्च एंड मैन्युफैक्चरर्स ऑफ अमेरिका (दवा बनाने वाली कंपनियों का संगठन) ने इन नए टैक्स का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में जो 85.6 बिलियन डॉलर की दवाइयां अमेरिका में इस्तेमाल हुईं, उनमें से 53 प्रतिशत की सामग्री अमेरिका में ही बनी थी, और बाकी यूरोप व अमेरिका के सहयोगी देशों से आई थी।

अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने विभाग से अपील की है कि नए ट्रक टैक्स न लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि ट्रक आयात करने वाले टॉप 5 देश मेक्सिको, कनाडा, जापान, जर्मनी और फिनलैंड हैं। ये सभी अमेरिका के सहयोगी या करीबी साझेदार देश हैं और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydonald trumpIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinesNational Newstop news India

Join WhatsApp

Join Now