Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal Panchayat Elections: कांग्रेस पंचायती राज चुनावों से भाग रही, सुक्खू सरकार पर त्रिलोक जमवाल का हमला

Himachal Panchayat Elections: कांग्रेस पंचायती राज चुनावों से भाग रही, सुक्खू सरकार पर त्रिलोक जमवाल का हमला

Himachal Panchayat Elections News: हिमाचल प्रदेश में भाजपा नेता त्रिलोक जमवाल ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर पंचायती राज चुनाव टालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर चुनाव दो साल टालने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उसे हार का डर सता रहा है।

जमवाल ने मंत्रिमंडल के प्रस्ताव, चुनाव आयोग से टकराव, वोटर लिस्ट अधूरी होने का बहाना, जनगणना का हवाला और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग को प्रक्रिया में शामिल करने जैसे कदमों को सरकार की रणनीति बताया।

उन्होंने कहा कि कई जिलों के डीसी ने आपदा, संपत्ति नुकसान और मनरेगा कार्यों का हवाला देकर पंचायती राज सचिव को चुनाव टालने के लिए पत्र लिखे हैं। राहत कार्यों में व्यस्त प्रशासन के कारण डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत आदेश जारी करने की मांग की गई है। जमवाल ने दावा किया कि यह सब मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Weather: हिमाचल के ऊना में भारी बरसात का रौद्र रूप, अंब-गगरेट क्षेत्र बारिश से तबाही

उन्होंने मुख्य सचिव को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपने को भी संदिग्ध बताया, जिससे कर्मचारियों पर दबाव बनाकर सरकार अपने मकसद पूरे कर रही है। जमवाल ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव में हार का डर है, क्योंकि जनता का समर्थन उनके साथ नहीं है।

प्रदेश की 3,615 पंचायतों और 73 नगर निकायों में इस साल चुनाव होने हैं, लेकिन सरकार ने चुनाव आयोग के आदेशों के बावजूद आरक्षण रोस्टर लागू नहीं किया। जमवाल ने चेतावनी दी कि यह तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलेगी और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल सरकार फिर लेने जा रही 1000 करोड़ रुपये का नया कर्ज
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Panchayat Elections Himachal Panchayat Elections News Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now