Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bihar NDA Seat Sharing Controversy: उपेंद्र कुशवाहा ने दिए टूट के संकेत, Bihar Elections 2025 से पहले NDA महागठबंधन को करारा झटका

Published on: 15 October 2025
Bihar NDA Seat Sharing Controversy: उपेंद्र कुशवाहा ने दिए टूट के संकेत, Bihar Elections 2025 से पहले NDA महागठबंधन को करारा झटका

Bihar NDA Seat Sharing Controversy: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा खुश नहीं हैं और गठबंधन टूटने के संकेत दे रहे हैं। रात भर चली राजनीतिक हलचल के बीच केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने सुबह चार बजे तक उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में नित्यानंद राय बिना मीडिया को कुछ बताए चले गए।

मीडिया से बात करते हुए कुशवाहा ने कहा कि जो लोग उनसे मिलने आए, उनसे ही पूछा जाए कि आखिर माजरा क्या है। जब उनसे सीटों पर नाराजगी के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने टालते हुए कहा कि नाराजगी का सवाल नहीं, बस इतना कह सकता हूं कि फिलहाल एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा।

इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुला लिया है। कुशवाहा आज नित्यानंद राय के साथ राजधानी रवाना होंगे। इसके चलते पटना के कैंप ऑफिस में दोपहर 12:30 बजे तय बैठक को रद्द कर दिया गया। अब दिल्ली में अमित शाह से चर्चा का इंतजार है कि मामला कैसे सुलझता है।

बिहार में चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद से ही राजनीतिक ड्रामा जारी है। एनडीए ने सीटों का फॉर्मूला घोषित कर दिया था, लेकिन पहले चिराग पासवान नाराज हुए, फिर नीतीश कुमार की बेचैनी सामने आई। अब कुशवाहा के साथ विवाद ने गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्हें मनाने के लिए रात में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन और ऋतुराज सिन्हा उनके घर पहुंचे। बैठक सुबह चार बजे तक चली, मगर कोई नतीजा नहीं निकला।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinesNational Newstop news India

Join WhatsApp

Join Now