Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HPBOSE Exam 2026 Date Sheet: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम, 3 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

Published on: 27 November 2025
HPBOSE Exam 2026 Date Sheet: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम, 3 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

HPBOSE Exam 2026 Date Sheet: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आगामी वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण इस घोषणा के अनुसार, वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी और 30 अप्रैल तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

बोर्ड के अनुसार, हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलेंगी, जबकि सेकेंडरी (10वीं) की परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित होंगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर एक ही समय सारणी के तहत ली जाएंगी।

परीक्षाओं के उपरांत 12 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का संग्रह शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच पूरा किया जाएगा। इसके बाद 23 अप्रैल से परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी और 30 अप्रैल, 2026 तक सभी छात्रों के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

10वीं कक्षा का विस्तृत कार्यक्रम (HPBOSE 10th Exam 2026 Date Sheet)

  • 03 मार्च: अंग्रेजी
  • 05 मार्च: संगीत (स्वर)
  • 06 मार्च: हिंदी
  • 07 मार्च: वित्तीय साक्षरता
  • 11 मार्च: गणित
  • 14 मार्च: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • 16 मार्च: कंप्यूटर साइंस
  • 17 मार्च: संगीत (वाद्य)
  • 18 मार्च: गृह विज्ञान
  • 20 मार्च: उर्दू/तमिल/तेलुगू/संस्कृत/पंजाबी
  • 23 मार्च: कला, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, आईटी, स्वास्थ्य देखभाल आदि व्यावसायिक विषय
  • 28 मार्च: सामाजिक विज्ञान

12वीं कक्षा का विस्तृत कार्यक्रम (HPBOSE 12th Exam 2026 Date Sheet)

  • 03 मार्च: संस्कृत
  • 05 मार्च: अंग्रेजी
  • 06 मार्च: लोक प्रशासन
  • 07 मार्च: अर्थशास्त्र
  • 09 मार्च: भौतिक विज्ञान
  • 10 मार्च: समाजशास्त्र
  • 11 मार्च: ललित कला
  • 12 मार्च: हिंदी/उर्दू
  • 13 मार्च: लेखाशास्त्र / जीव विज्ञान
  • 14 मार्च: मनोविज्ञान
  • 16 मार्च: फ्रेंच
  • 17 मार्च: राजनीति विज्ञान
  • 18 मार्च: दर्शनशास्त्र
  • 19 मार्च: गणित
  • 20 मार्च: नृत्य
  • 23 मार्च: रसायन विज्ञान / व्यवसाय अध्ययन
  • 24 मार्च: गृह विज्ञान / मानव पारिस्थितिकी
  • 25 मार्च: भूगोल
  • 27 मार्च: इतिहास
  • 28 मार्च: वित्तीय साक्षरता
  • 30 मार्च: कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा, योग सहित विभिन्न व्यावसायिक विषय
  • 01 अप्रैल: संगीत

इस कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध हो गया है।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Todayjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now