Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: जमीन निशानदेही के दौरान कानूनगो पर हमला, चार महिलाओं पर एफआईआर

Published on: 9 January 2026
Mandi News: जमीन निशानदेही के दौरान कानूनगो पर हमला, चार महिलाएं पर एफआईआर

Mandi News: जिला मंडी की चच्योट तहसील के अंतर्गत मुहाल कोट क्षेत्र में भूमि निशानदेही के दौरान गुरुवार को कानूनगो पर हमले की घटना सामने आई है। इस हमले में कानूनगो हरदेव ठाकुर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कानूनगो हरदेव ठाकुर गुरुवार सुबह मुहाल कोट पहुंचे और लगभग साढ़े दस बजे जमीन की निशानदेही की प्रक्रिया शुरू की।

प्रक्रिया के दौरान विवादित भूमि के दोनों पक्ष मौजूद थे। कानूनगो के अनुसार, जब निशानदेही का कार्य अपने अंतिम चरण में था, तभी वादी-प्रतिवादी पक्ष से अलग कुछ अन्य महिलाओं ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके बाजू में चोट आई है। उनका आरोप है कि धक्का-मुक्की के दौरान हमलावरों ने उन्हें सीढ़ीनुमा खेत से नीचे धकेल दिया। स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने निशानदेही की प्रक्रिया रोक दी।

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मनीष कुमार और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल कानूनगो का बयान दर्ज किया और उनके चिकित्सकीय परीक्षण की व्यवस्था की। कानूनगो की शिकायत पर पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

नायब तहसीलदार मनीष कुमार ने बताया कि निशानदेही के दौरान कानूनगो पर हुई इस घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई है और पुलिस को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi News UpdateMandi samacharToday Mandi News

Join WhatsApp

Join Now