Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Mandi News: अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर युवक को किया घायल, सीसीटीवी फुटेज खंगाली रही पुलिस

Mandi News: अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर युवक को किया घायल, सीसीटीवी फुटेज खंगाली रही पुलिस

Mandi News: मंडी शहर के रानी बाई क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर अज्ञात बदमाशों के चाकूबाजी के हमले ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायल को मंडी जोनल अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह हमला सुनियोजित प्रतीत होता है, हालांकि इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच के शुरुआती सूत्रों से पता चलता है कि यह मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  मंडी: चलती बस के दो टायर खुले, बाल-बाल बचीं 32 सावरियां

इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में डर व्याप्त है और उन्होंने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं और हालात पर कड़ी नजर रखने का भरोसा दिलाया है।गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमें बनाई हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ-साथ यह भी देखा जा रहा है कि हमले में एक से ज्यादा लोग शामिल थे या नहीं। वहीँ एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस घटना को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और सहयोग देने की अपील करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें:  मंडी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार हुआ बलास्ट, 2 युवक जिंदा जले
YouTube video player
प्रजासत्ता न्यूज़ डेस्क उन समर्पित पत्रकारों की टीम है जो देश-दुनिया की ताज़ा खबरें सच्चाई, निष्पक्षता और पाठकों के भरोसे को प्राथमिकता देते हुए पेश करती है। हम सच्चाई और निष्पक्षता के साथ हर कहानी को दिल से बयां करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल