Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन: पेट्रोल पंप पर जाली नोट दे कर रफूचक्कर हो रहे पांच शातिर गिरफ्तार

arest, Mandi News

सोलन|
कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर कोटी स्थित पेट्रोल पंप पर जाली नोट चलाने का मामला सामने आया है। लेकिन पंप के मैनेजर और सेल्स मेन की समझदारी से पुलिस की मदद से शातिरों को पकड़ने में सफलता हाथ लग गई। मिली जानकारी मुताबिक कोटी पेट्रोल पंप पर बाहरी राज्यों के लोगों ने कार न0 CH03K-4066 में 1130 रुपए पेट्रोल भरवाया, जिसमें से उन्होंने सेल्समेंन को 500-500 के दो नोट दिए। जांच करने पर सेल्समैन को वह दोनों नोट नकली लगे। जब सेल्समेन ने ध्यान से देखा तो दोनों नोट एक ही नंबर के थे। 

सेल्समैन ने गाडी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाहरी राज्य की गाडी में सवार पांच लोग वहां से रफूचक्कर हो गए। जिसके बाद पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। टीटीआर में पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद गाड़ी को रोका और कार में सवार 5 लोगों को गिरफ्तार किया। उक्त गाड़ी में बैठे सभी व्यक्तियों ने पुछने पर अपना नाम गुरमित सिंह, मन्दीप सिंह, सुखविन्द्र सिंह, अमनप्रीत सिंह, प्रदीप सिंह निवासी बनूड, मोहाली, पंजाब बतलाया । पुलिस इस जांच में जुटी है कि क्या यह नोट गलती से आए हैं या फिर कोई गिरोह इसके पीछे है, जो नकली नोट छाप रहा है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now