Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

परवाणू HPMC रोड़ की हालत दयनीय, आज भी विकास कार्यो से वंचित

परवाणू HPMC रोड़ की हालत दयनीय, आज भी विकास कार्यो से वंचित

अमित ठाकुर |परवाणू
पिछले कुछ वर्षों में परवाणू में विकास के कार्य बड़ी तेजी तेजी से किये गए मगर उसी रफ़्तार में परवाणू के कुछ हिस्से उस विकास से अछूते रह गए| परवाणू का एच.पी.एम.सी. रोड लगभग पिछले पांच वर्षों से अपने विकास की राह देख रहा है यहाँ पर पिछले पांच वर्षों से एक बार भी सड़क का काम नहीं किया गया है| हर वर्ष बरसातों में लोगों को यहाँ से पैदल तो दूर वाहन से जाते हुए भी डर लगता है| इस समस्या के लिए हालॉंकि वहां के उद्योगपतियों व् अन्य कार्यालयों के कर्मचारियों ने नगर परिषद् को कई बार अवगत भी कराया परन्तु इस नगर परिषद् द्वारा इस पर कोई कार्य नहीं किया गया|

इस समस्या से परेशान एल.आई.सी. के एक अधिकारी ने कुछ तस्वीरें सोशल मिडिया पर शेयर कर नगर परिषद् के कार्यों व विकास पोल खोल दी है| नप की कार्यप्रणाली से नाराज़ अधिकारी से बातचीत करने पर उन्होंने ने कहा की नगर परिषद् द्वारा शहर के विकास के दावों पर ये तस्वीरें खोखले विकास का जीता जागता सबूत हैं| उन्होंने बताया की इस सड़क की हालत ऐसी है की पैदल चलते हुए भी डर लगता है की कोई हादसा न हो जाये| इतना ही नहीं इस सड़क पर खड़े इतने बड़े हैं की भारी वाहन भी यहाँ हादसे का शिकार या हादसे का कारण बन सकते हैं| पिछले पांच वर्षों से हर वर्ष यहाँ ऐसी ही समस्या से गुजरना पड़ता है परन्तु नगर परिषद् से हर वर्ष केवल आश्वासन ही मिलता है|

इसे भी पढ़ें:  सोलन में आढ़तियों से ठगी के आरोपी को पुलिस ने सूरत से दबोचा

एच.पी.एम.सी. ने नहीं दिया टैक्स –
नगर परिषद द्वारा शहर में हर जगह बेहतर विकास कार्य किये गए हैं , जितना पैसा सरकार से नप को मिला वह सारा विकास कार्यों पर लगाया गया है| एच.पी.एम.सी. रोड के लिए भी हमने प्रयास किये की एच.पी.एम.सी. द्वारा जो नप का टैक्स आएगा उस से इस कार्य को पूरा किया जायेगा परन्तु एच.पी.एम.सी. ने कोई टैक्स नहीं दिया जिस कारण यह कार्य नहीं हो सका|
ठाकुरदास शर्मा-पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष

प्राथमिकता से कराएँगे काम-
एच.पी.एम.सी. रोड की कुछ तस्वीरें सोशल मिडिया पर शेयर की गयी हैं जिसमे की उस जगह की हालत काफी ख़राब दिखाई दे रही है| आगामी हाउस मीटिंग में प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव डाल कर जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करेंगे| शहर के जो कार्य रह गए हैं उनके लिए बजट की मांग की गयी है बजट पास होते ही सभी कार्य शीघ्र संपन्न कराये जायेंगे|
निशा शर्मा – अध्यक्ष नगर परिषद परवाणू.

इसे भी पढ़ें:  उपलब्धि! देशभर में 18वां रैंक किया हासिल, कसौली उपमंडल के माहली गांव की बेटी किरण बनी नर्सिंग ऑफिसर,PGI चंडीगढ़ में देगी सेवाएं
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now