Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: हिमाचल में मजदूर की बेरहमी से हत्या, पब्बर नदी में इस हालत में मिला शव

Shimla Crime News: एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
By PNT
Published on: 19 February 2026
Shimla News Chamba Murder Case Himachal Mid-Day Meal Worker Murder: स्कूल में घुसकर मिड-डे मील वर्कर की दराती से हत्या, मची चीख पुकार

Shimla News: हिमाचल में नेपाली मूल के एक मजदूर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है। घटना जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव थाना क्षेत्र की है, जहां पब्बर नदी से शव बरामद किया गया।

मृतक की पहचान सेती राम उर्फ राकेश प्रताप जिला सल्याणी नेपाल के तौर पर हुई है, जो पिछले कुछ समय से यहां मजदूरी कर रहा था। पुलिस के अनुसार थाना चिड़गांव के अंतर्गत बडियारा क्षेत्र में पब्बर नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। यह मामला दीपेंद्र निवासी गांव दिसवानी के बयान पर दर्ज किया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक को 17 फरवरी की शाम नेपाल मूल के दो अन्य व्यक्तियों के साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि मृतक ने उनके साथ शराब भी पी थी, जिसके बाद वह लापता हो गया। उसका शव पब्बर नदी के किनारे मिला, जिले हाथ-पांव बंधे हुए थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिनमें मृतक दो संदिग्ध व्यक्तियों के साथ नजर आया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से मौके का निरीक्षण करवाया। डॉग स्क्वॉड से भी घटनास्थल का मुआयना कराया गया है। पुलिस की विशेष टीमें तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान और धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। इस मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shimla Crime newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla News UpdateShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now