साइड स्क्रोल मेनू

HRTC DTDC MoU: अब बसों में पहुंचेगा आपका कूरियर, DTDC के साथ हुआ ऐतिहासिक समझौता

HRTC DTDC Courier Service: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अब कूरियर और पार्सल डिलीवरी के लिए DTDC के साथ हाथ मिलाया है। अब हिमाचल के कोने-कोने में बसों के जरिए कूरियर पहुंचाना होगा आसान और सस्ता।
HRTC DTDC MoU: अब बसों में पहुंचेगा आपका कूरियर, DTDC के साथ हुआ ऐतिहासिक समझौता

HRTC DTDC MoU: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) अब बसों के जरिए कूरियर पार्सलों की ढुलाई कर अतिरिक्त आय अर्जित करेगा। निगम ने निजी कूरियर कंपनी डीटीडीसी (DTDC) एक्सप्रेस लिमिटेड के साथ एंड-टू-एंड परिवहन सेवा के लिए समझौता किया है, जिससे प्रदेश के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी पार्सलों की समयबद्ध और सुरक्षित डिलिवरी संभव हो सकेगी। इस पहल से जहां आम लोगों को कूरियर सुविधा मिलेगी, वहीं एचआरटीसी के गैर-भाड़ा राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस प्रस्ताव को निदेशक मंडल की पिछली बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई थी। समझौते के तहत डीटीडीसी के कंसाइनमेंट्स को निगम के विस्तृत रूट नेटवर्क के माध्यम से प्रदेशभर में परिवहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसों में उपलब्ध लगेज स्पेस का समुचित उपयोग कर अतिरिक्त आय अर्जित की जाएगी और इससे लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

समझौते में संचालन प्रक्रिया, सुरक्षा प्रोटोकॉल और कंसाइनमेंट्स की सुरक्षित हैंडलिंग के लिए आवश्यक प्रावधान शामिल किए गए हैं, ताकि पार्सलों का निर्बाध परिवहन सुनिश्चित किया जा सके। यह पहल परिवहन क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्रबंध निदेशक ने यह भी बताया कि एचआरटीसी अन्य निजी कूरियर सेवा प्रदाताओं के साथ भी बातचीत कर रहा है, जिससे भविष्य में निगम के गैर-परिचालन राजस्व में और वृद्धि की संभावना है।

Courier Service India DTDC Courier Himachal Business News Himachal Tourism Himachal Transport hrtc bus news HRTC DTDC MoU HRTC News HRTC Parcel Service Logistics News Mukesh Agnihotri Shimla News

Join WhatsApp

Join Now